
कभी भी जारी हो सकती है CSIR NET City Slip, दिसंबर में इस दिन होगा एग्जाम
AajTak
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से कभी भी CSIR NET City Slip जारी कर दी जाएगी जिससे अभ्यर्थी परीक्षा से पहले उस शहर के बारे में पता कर पाएंगे जहां उन्हें एग्जाम देने के लिए जाना है. इससे वे अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर पाएंगे.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कभी भी CSIR यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा सकती है. बता दें कि यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके एग्जाम केंद्र वाले शहर के बारे में पहले ही जानकारी दे देगा. इससे कैंडिडेट को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा और वे अपनी यात्रा समय पर कर सकेंगे.
बता दें कि ये परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर 18 दिसंबर को आयोजित की गई है. ऐसे में इसके पहले एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी जारी हो सकती है. उम्मीदवार इसके लिए जानकारी इंटीमेशन स्लिप की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ले सकते हैं.
इन विषयों के लिए होगा एग्जाम
CSIR यूजीसी नेट के जिन विषयों के लिए 18 दिसंबर को एग्जाम होने वाले हैं उनमें केमिकल साइंस , पृथ्वी, एटमॉस्फेरिक, महासागर, ग्रह विज्ञान, जीव विज्ञान, Mathematical Sciences और भौतिक साइंस शामिल हैं.
कैसी होगी परीक्षा?
यह परीक्षा CBT मोड में कई विषयों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के अभ्यर्थियों को जूनियर सिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता प्रदान की जाती है.













