
'कभी नहीं भूलूंगी ये दिन', पुलिस वैन में बैठ शादी में पहुंची दुल्हन!
AajTak
शादी में दुल्हन ने पुलिस की वैन में एंट्री की. इसे देख दूल्हा और मेहमान हैरान रह गए. एकबारगी को उन्हें कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में पता चला कि जिस गाड़ी से दुल्हन को आना था, वह खराब हो गई थी. इसके बाद मदद के लिए पुलिस पहुंची और उन्होंने दुल्हन को शादी समारोह तक पहुंचाया.
जब शादी में दुल्हन की एंट्री पुलिस की वैन में हुई तो बाराती सन्न रह गए. असल में जिस गाड़ी से दुल्हन आने वाली थी, उसमें अचानक तेल लीक होने लगा. परेशानी में घिरी दुल्हन की पुलिसवालों ने मदद की. दुल्हन ने कहा कि वह यह दिन कभी भी नहीं भूल पाएंगी.
23 साल की दुल्हन अलीशा ब्रीरली पेशे से ब्यूटीशियन हैं. उनकी जब गाड़ी खराब हुई तो वह शादी समारोह स्थल से 50 मिनट की दूरी पर थीं. इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगीं.
जहां गाड़ी खराब हुई, वहां पर एक फुटबॉल मैच में पुलिसवालों की ड्यूटी लगी थी. इसी दौरान अलीशा की 34 साल की दोस्त साराह जेन क्लार्क उनके पास गई और मदद मांगी.
इसके बाद पुलिसवाले अलीशा, उनकी मां और अन्य लोगों को चर्च तक लेकर गए. जब अलीशा को उनके दूल्हा, ल्यूक (24) और वहां मौजूद 100 से ज्यादा मेहमानों ने पुलिस की गाड़ी से उतरते देखा तो वे हैरान रह गए.
अलीशा ने बताया कि गाड़ी खराब हुई तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करेंगी? लेकिन, उनकी दोस्त साराह पुलिसवालों के पास गई और मदद मांगी.
अलीशा ने पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की. पुलिस वाले दुल्हन को ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में मौजूद वेडन्सबरी (Wednesbury) के बैंक्स स्टेडियम से सेंट पॉल चर्च तक लेकर गए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











