
कभी थे स्विगी के डिलीवरी बॉय, आज हैं सुपर मॉडल... 2 साल में यूं बदली किस्मत!
AajTak
कहते हैं कि वक्त बदलने पर इंसान का अंदाज और चाल-ढाल भी बदल जाती है. सितारों का जरा सा हेर-फेर इंसान को अर्श से फर्श पर या फर्श से अर्श पर भी पहुंचा सकता है. बस, इंसान को कभी हौसला नहीं हारना चाहिए. मेहनत और हिम्मत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है, जहां स्विगी के एक डिलीवरी बॉय के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है. दरअसल, कहानी यह है कि स्विगी का यह डिलीवरी बॉय अब एक फेमस फैशन मॉडल बन चुका है.
कहते हैं कि वक्त बदलने पर इंसान का अंदाज और चाल-ढाल भी बदल जाती है. सितारों का जरा सा हेर-फेर इंसान को अर्श से फर्श पर या फर्श से अर्श पर भी पहुंचा सकता है. बस, इंसान को कभी हौसला नहीं हारना चाहिए. मेहनत और हिम्मत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.
सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है, जहां स्विगी के एक डिलीवरी बॉय के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है. दरअसल, कहानी यह है कि स्विगी का यह डिलीवरी बॉय अब एक फेमस फैशन मॉडल बन चुका है.
ये कहानी है मुंबई के साहिल सिंह की. जिन्होंने एक वक्त स्विगी डिलीवरी बॉय के तौर पर भी काम किया. फैशन मॉडल बनने तक का सफर तय किया. इस कहानी ने उन लोगों को भी इंस्पायर किया जो अपने सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. साहिल ने अपनी कहानी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिये से शेयर की, जिसे 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.
देखें पोस्ट
वीडियो के कैप्शन के अनुसार, साहिल ने दो साल तक स्विगी डिलीवरी बॉय के तौर में काम किया. महाराष्ट्र में बर्गर किंग के एक आउटलेट में एक साल तक शेफ के रूप में भी कार्य किया. इसके अलावा, उन्होंने आठ महीने तक एक किराना स्टोर में भी काम किया था. आखिर में उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में कामयाबी दिलाई.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












