
कभी कोरोना नहीं हुआ, पर 'कोविड-पैर' से जूझ रही युवती, हुई ऐसी हालत
AajTak
स्कॉटलैंड में रहने वाली एक लड़की एक बेहद अजीबोगरीब समस्या से जूझ रही है. 13 साल की सोफिया की कोरोना रिपोर्ट कभी पॉजिटिव नहीं आई है. इसके बावजूद उनके पैरों में जो हालात हैं, उनके लिए कोविड को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.
स्कॉटलैंड में रहने वाली एक लड़की एक बेहद अजीबोगरीब समस्या से जूझ रही है. 13 साल की सोफिया की कोरोना रिपोर्ट कभी पॉजिटिव नहीं आई है. इसके बावजूद उनके पैरों में जो हालात हैं, उनके लिए कोविड को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.(प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) सोफिया पिछले साल अक्तूबर तक काफी एक्टिव रहा करती थीं और वे सिंगिंग-डांसिंग में समय बिताती थी लेकिन अक्तूबर के बाद से ही वे 'कोविड-पैरों' के चलते परेशान हो रही हैं. कोरोना इंफेक्शन के बाद पैरों में होने वाले पर्पल रंग के फोड़े-फुंसियों को 'कोविड पैर' के लक्षण कहा जा रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) सोफिया ने कहा कि मेरे पैर सूज जाते हैं और उनमें फुंसी-फोड़े हो जाते हैं और ये फुंसियां काफी तेजी से पिंक से पर्पल रंग में तब्दील हो जाती हैं. मेरे पैरों के निचले हिस्से में गांठ सी बनी है जिसके चलते काफी देर तक खड़े रहना मेरे लिए संभव नहीं हो पाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












