
कभी इतनी पैदावार कि फेंकने की मजबूरी, फिर अचानक इतना महंगा क्यों हुआ टमाटर? समझें
AajTak
महंगाई के निशाने पर आम आदमी की रसोई है, पहले डीजल की महंगाई के कारण सब्जियों के दाम बढ़ते रहे और अब कई राज्यों में हुई बारिश ने सब्जियों के दामों में रॉकेट की उछाल दे रखी है. जितने में किलो भर मिलता था, अब पाव भर मिलने लगा है. दिल्ली में टमाटर 60 से 90 रुपए किलो बिक रहे हैं, भोपाल में 60 से 80 रुपए किलो हैं टमाटर, वहीं जयपुर में 65 से 95 रुपए किलो बिक रहे हैं टमाटर, लखनऊ में 65 से 85 रुपए किलो, पोर्ट प्लेयर में 113 रुपए किलो तक तो तमिलनाडु में 140 रुपए किलो तक टमाटर बिक रहा है टमाटर. दुनिया में चीन के बाद टमाटर उगाने में भारत नंबर दो है. भारत हर साल करीब 2 लाख मीट्रिक टन टमाटर का निर्यात भी करता है. यानी टमाटर खपत से ज्यादा उगाता है, फिर अभी क्यों इतना टमाटर महंगा हुआ कि लखनऊ में श्रीवास्तव परिवार को संभालने वाली प्रीति श्रीवास्तव ऐसी सब्जी बनाने लगी हैं, जहां टमाटर का इस्तेमाल ना ही हो. देखें ये वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










