
'कब खुलेगी यूनिवर्सिटी?', पूछकर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर पर छात्र नेता ने फेंकी स्याही
AajTak
तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में स्थायी कुलपति की मांग और विश्वविद्यालय खुलवाने की बात करने के लिए अंग क्रांति सेना और अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक प्रो-वाइस चांसलर के पास गए. वार्ता विफल होने के बाद अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक बमबम प्रीत ने उन पर स्याही फेंक दी.
बिहार में भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रमेश कुमार पर स्याही फेंकी गई. बातचीत के दौरान अंग क्रांति सेना और अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक द्वारा प्रो-वाइस चांसलर पर स्याही फेंकी गई. दरअसल, तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में पिछले आठ दिनों से छात्र राजद के द्वारा विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की मांग को लेकर तालाबंदी की गई है.
रविवार को अंग क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशिर रंजन और अखिल बिहार छात्र एकता के संयोजक बमबम प्रीत प्रो-वाइस चांसलर से विश्वविद्यालय बंदी का कोई हल निकालने और विश्वविद्यालय को खुलवाने को लेकर वार्ता करने गए थे. वार्ता विफल होने के बाद बमबम प्रीत ने प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रमेश कुमार पर स्याही फेंक दी.
कई वर्षों से विश्वविद्यालय के कुलपति की मौजूदगी नहीं रहने को लेकर छात्र परेशान हैं. साथ ही परीक्षा में हो रही देरी से भी छात्रों में रोष व्याप्त है. उधर, घटना के बाद प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रमेश कुमार ने आरोपी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही है.
प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रमेश कुमार ने बताया, 'मुझसे बातचीत करने दो छात्र आए थे. स्थाई कुलपति की मांग को लेकर वार्ता हो रही थी. मैंने उन्हें बताया कि सब काम राज्यपाल करते हैं. इसमें हमलोग कुछ नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय खुलवाने को लेकर भी कहा. मैंने बोला कि दो दिन में बंदी खत्म करवा दी जाएगी. हम भी जानते हैं कि बंदी की वजह से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है. उनकी परीक्षा भी करवानी है. इसी बीच उनमें से एक लड़का उठा जो अपने साथ स्याही लेकर आया था. उसने मेरे ऊपर स्याही फेंक दी. फिर वहां से चले गए.'
(भागलपुर से राजीव सिद्धार्थ की रिपोर्ट)

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










