
'कब आएगी वॉच OnePlus की...', कंपनी ने दिया ये जवाब
AajTak
OnePlus आखिरीकार अपनी पहली स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है. ट्विटर पर पोस्ट किए गए 8 सेकेंड के वीडियो में कंपनी ने बताया है कि वनप्लस स्मार्टवॉच को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा.
OnePlus आखिरकार अपनी पहली स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट की जानकारी दे दी है. ट्विटर पर पोस्ट किए गए 8 सेकेंड के वीडियो में कंपनी ने बताया है कि वनप्लस स्मार्टवॉच को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. आपको बता दें कि कंपनी 23 मार्च को एक ग्लोबल इवेंट करने जा रही है, जिसमें नेक्स्ट-जनरेशन OnePlus 9 सीरीज के फ्लैगशिप फोन्स लॉन्च किए जाएंगे. इसी इवेंट में कंपनी की पहली स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया जाएगा. Oneplus इंडिया अपनी अपकमिंग वॉच के लिए जो वीडियो टीजर जारी किया गया है, उसमें कुछ लोगों के पुराने कमेंट्स शामिल किए गए हैं. अलग-अलग लैंग्वेंज में किए गए कमेंट्स लोगों ने स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग के बारे में पूछा है. इसी टीजर में एक कमेंट 'कब आएगी वॉच वनप्लस की...' को भी शामिल किया गया है. You asked for it. You're getting it.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












