
कब्रिस्तान का 'हैवान'... पहली पत्नी को तलाक, दूसरी को पानी में डुबोकर मारा, तीसरी को जला चुका
AajTak
Khandwa Crime: तीसरी पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटने के बाद जेल से रिहा होने के मात्र 4 दिन बाद अय्यूब खान ने कब्रों से छेड़छाड़ की पहली वारदात को अंजाम दिया. अय्यूब की इन हरकतों के कारण सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि गांववाले तक खासी दूरी बनाकर रखते हैं.
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. बड़ा कब्रिस्तान में महिलाओं की ताजा कब्रों के साथ छेड़छाड़ करने वाले हैवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान जावर के मुंदवाड़ा गांव निवासी अय्यूब के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास सुनकर हर कोई हैरान है.
दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ जब 21 सितंबर को कुछ परिजन दफनाई गई महिलाओं की कब्र पर धार्मिक रस्में अदा करने पहुंचे. उन्होंने देखा कि कब्रों की फर्शी हटा दी गई थी और वे खुली पड़ी थीं. आसपास तलाशने पर एक और ताज़ी कब्र के साथ ऐसी ही छेड़छाड़ पाई गई. इस घिनौनी हरकत से परिजनों और कब्रिस्तान कमेटी में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर काजी, कब्रिस्तान इंतज़ाम कमेटी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे. सवाल उठा कि क्या कोई महिला कब्र में भी महफूज़ नहीं है?
CCTV से खुला खौफनाक राज पुलिस ने तुरंत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति का मूवमेंट पाया गया. जांच में कद काठी से पता चला कि यह व्यक्ति अय्यूब खान हो सकता है, जो कि निगरानीशुदा बदमाश है. पुलिस ने देर रात उसे हरसूद के पास से पकड़ा.
पूछताछ में अय्यूब ने कबूल किया कि यह तीसरी घटना है. उसने 19 मई को भी खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तान में इसी तरह की वहशियाना वारदात की थी.
तांत्रिक क्रिया के नाम पर शैतानी कृत्य अय्यूब ने पूछताछ में खुलासा किया कि जेल में उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई थी, जिसने उसे 'पॉवर बढ़ाने' के लिए तांत्रिक क्रियाएं करने को उकसाया था. इसी अंधविश्वास के चलते उसने लगातार तीन बार लाशों से छेड़छाड़ की.
दो पत्नियों का हत्यारा है 'हैवान' अय्यूब अय्यूब का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद भयानक है. उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. अय्यूब अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है. उसने अपनी दूसरी पत्नी को कुएं में डुबोकर मार डाला था और अपनी तीसरी पत्नी को जलाकर मार दिया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









