
कबाड़ से खरीदा 80 लाख का प्लेन, फिर उसी में बनाया घर, VIDEO में देखें शान-ओ-शौकत
AajTak
कबाड़खाने से 80 लाख का प्लेन खरीदकर बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे घर बना लिया. इस प्लेन में रहकर बुजुर्ग इंजीनियर कई जरूरी काम करता है. प्लेन में रहने के लिए हर महीने शख्स को 30 हजार रुपये किराया भी देना पड़ता है. इस प्लेन में दैनिक जरूरत से संबंधी कई चीजें मौजूद हैं.
शौक बड़ी चीज है...एक शख्स ने इस कहावत को सच साबित करते हुए 80 लाख रुपये का प्लेन कबाड़खाने से खरीदा और इसे अपना घर बना लिया. इस 'एयरप्लेन होम' में रहने के लिए बुजुर्ग शख्स को हर महीने 30 हजार रुपये किराया भी देना पड़ता है.
पेशे से इलैक्ट्रिकल इंजीनियर 73 साल के ब्रूस कैंपबेल (Bruce Campbell) ने बोइंग 727 जेटलाइनर प्लेन को घर के रूप में मोडिफाई किया है. ब्रूस ने इस प्लेन को साल 1999 में कबाड़खाने से खरीदा था. यह प्लेन 1066 फीट लंबा है और इसका वजन 32 हजार किलोग्राम है. यह प्लेन अपने समय में इकोनॉमी क्लास वाला था, जिसमे शुरू से लेकर अंत तक 200 यात्री सीटें थीं. प्लेन को घर बनाने में ब्रूस को 15 लाख रुपये का खर्च आया. इस प्रोसेस में दो साल का समय लगा.
ब्रूस जो 30 हजार रुपये का किराया देते हैं, उसमें बिजली का बिल और प्रॉपर्टी टैक्स शामिल है. प्लेन के अंदर घर की जरूरत से संबंधी चीजें जैसे शावर, रसोई, माइक्रोवेब ओवन, फ्रिज शामिल हैं. ब्रूस ने बताया कि वैसे तो यह प्लेन उन्होंने कबाड़खाने से खरीदा, लेकिन प्लेन के कई फंक्शन आज भी काम करते हैं.
कब हुआ इस प्लेन का आखिरी बार यूज?
इस विमान का आखिरी बार उपयोग 1975 में एयरलाइन के मालिक एरिस्टोटल ओनासिस (Aristotle Onassis) के अवशेषों को ले जाने के लिए किया गया था. ओनासिस एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन थे, जिनकी शादी अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी जैकलीन केनेडी ओनासिस (Jacqueline Kennedy Onassis) से हुई थी.
प्लेन को जब ब्रूस ने खरीदा तो यह प्लेन उड़कर ग्रीस से अमेरिकी राज्य ओरेगन आया था. इसके बाद प्लेन हिल्सबोरो शहर से होते हुए ब्रूस की जगह पहुंचा. प्लेन जब ब्रूस की जगह पर पहुंचा तो इसका इंजन और दूसरी चीजें हटा दी गई थीं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












