
कपड़े उतारे तो कभी जोखिम में डाली जान! Likes-Followers के लिए कुछ भी कर रहे लोग, 6 VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे. कोई बेढंगे कपड़े पहनकर आ रहा है, तो कोई खतरनाक स्टंट कर रहा है. ऐसे भी मामले सामने आए जब लोगों ने जंगल तक में आग लगा दी.
सोशल मीडिया फॉलोअर्स (Social Media Followers) बढ़ाने और चर्चा में आने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं. ऐसा हाल के कुछ समय में ज्यादा देखने तो मिला है. इस दौरान कई लोगों की तो जान भी चली गई है. हाल में ही बिकिनी में ट्रैवल करने के कारण एक लड़की खासा चर्चा में रही. इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स की संख्या इतनी बढ़ी कि वो अपनी पॉपुलैरिटी संभाले नहीं संभाल पा रही.
वहीं दूसरी ओर ऐसे भी बहुत से लोग देखे गए, जो वीडियो बनाने के दौरान मौत के मुंह में समा गए. कई को चालान भरना पड़ा. जबकि कुछ तो ऐसे भी थे, जिन्होंने हरे भरे जंगलों को ही आग के हवाले कर दिया. चलिए ऐसे ही टॉप 6 वीडियो देख लेते हैं-
मेट्रो में तौलिया बांधकर आया युवक
ये लड़का दिल्ली मेट्रो में तौलिया बांधकर आ गया. इसने अपना नाम मोहित गौहर बताया है और इंस्टाग्राम पर 16 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. वीडियो में लड़के को तौलिया बांधकर घूमते हुए देखा जा सकता है. उसने चलती मेट्रो में ऐसा किया. आसपास मौजूद लोग इस दौरान शख्स को देखकर हंसने लगते हैं. ये लड़का लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए मेट्रो में पहले भी ऐसा ही कर चुका है. कई बार इसने मॉल में भी इसी तरह के प्रैंक किए.
लाल मिर्च से कपड़े बनाकर पहने
ये लड़का सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. कपड़ों की वजह से इसकी तुलना उर्फी जावेद तक से हो रही है. एक वीडियो में लड़के ने लाल मिर्च से कपड़े बनाकर पहन लिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लड़के ने अपना नाम तरुण बताया है. ये बर्तन से लेकर प्लास्टिक तक से कपड़े बनाकर पहन चुका है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












