
कप्तान रोहित शर्मा की ODI से भी होगी छुट्टी? 2027 वर्ल्ड कप के लिए BCCI कर रहा ये तैयारी
AajTak
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना अब मुश्किल में नजर आ रहा है. 2027 में दक्षिण अफ्रीका में अगला वनडे वर्ल्ड कप होगा, तब रोहित 40 साल के हो चुके होंगे.
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा का 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना अब मुश्किल में नजर आ रहा है. 2027 में दक्षिण अफ्रीका में अगला वनडे वर्ल्ड कप होगा, तब रोहित 40 साल के हो चुके होंगे. ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वनडे टीम में नेतृत्व परिवर्तन की योजना बना रहा है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने उम्मीद की थी कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने के साथ-साथ वनडे से भी संन्यास ले लेंगे. लेकिन 38 वर्षीय रोहित ने सभी को चौंकाते हुए वनडे क्रिकेट खेलने का फैसला किया ताकि 2027 वर्ल्ड कप का सपना पूरा हो सके. गौरतलब है कि रोहित ने 2023 वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाया था, हालांकि खिताब जीतने से चूक गए थे. इसके बाद उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जिताई. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद रोहित ने कहा था, "एक और बात—मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने वाला हूं. ताकि कोई अफवाह न फैले."
यह भी पढ़ें: 'विराट कोहली से रोहित शर्मा की तुलना बंद करो...', पूर्व क्रिकेटर ने एक्सपर्ट्स को लगाई लताड़
BCCI कर रहा ये प्लानिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI अब वनडे टीम में बदलाव की सोच रहा है. टीम मैनेजमेंट इस फॉर्मेट की कमान भी भविष्य को देखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को सौंपना चाहता है. BCCI के पास 2027 वर्ल्ड कप से पहले 27 वनडे मैच हैं, जिससे नए कप्तान को तैयार करने का अच्छा मौका मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिल सकती है. अय्यर आईपीएल में तीन टीमों को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं और उन्होंने मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जिताई है.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पुजारा-पठान ने इंग्लैंड सीरीज से पहले कप्तान गिल को दी ये सलाह, बताया जीत का मंत्र

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











