
कप्तानी में छा गए विराट कोहली, हर जीत के साथ बना रहे हैं रिकॉर्ड
AajTak
जीत के साथ ही बतौर कप्तान विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. कोहली की कप्तानी में भारत की ये 36वीं जीत है. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयव के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.
भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में पारी और 25 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. इस जीत के साथ ही बतौर कप्तान विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. कोहली की कप्तानी में भारत की ये 36वीं जीत है. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. (PHOTO- PTI) कोहली ने 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है. वहीं क्लाइव लॉयड ने 74 टेस्ट मैचों में कप्तानी थी. लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 36 टेस्ट जीते, 12 हारे और 26 ड्रॉ रहे. विराट के रिकॉर्ड को देखें तो उनकी कप्तानी में भारत ने 36 जीते, 14 हारे और 10 ड्रॉ रहे हैं. (PHOTO-PTI) टेस्ट में सबसे सफल कप्तान साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ रहे हैं. उन्होंने 109 टेस्ट में कप्तानी की और 53 में जीत दर्ज की. वहीं उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 29 टेस्ट हारे और 27 ड्रॉ रहे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









