
कपिल सिब्बल के राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर आजम खान का गोलमोल जवाब, कही ये बात
AajTak
रामपुर में लोकसभा के उपचुनाव पर आजम का कहना था कि मैं उपचुनाव में कैंडिडेट नहीं रहूंगा. बाकी कोई भी रहे. मुझे कोई दिक्कत नहीं और ना ही मुझे इसकी कोई जानकारी है. मैं अपनी हदों में और डिसिप्लिन में रहना सीख गया हूं.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से छूटकर एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. उनके जेल से छूटने के बाद यूपी की सियासत भी गरमा गई है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आजम का मुद्दा विधानसभा में उठाया, तो दूसरी तरफ वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को राज्यसभा के लिए पर्चा भरा.
इन सभी मामलों पर आजम खान से जब मीडिया की तरफ से सवाल किये गए तो उन्होंने काफी गोल मोल जवाब दिया. सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के मुताबिक कपिल सिब्बल के मामले में उनको किसी भी तरह की खबर नहीं है.
सिब्बल के नामांकन और कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल होने की बात पर आजम खान ने कहा मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. क्या हुआ, क्या नहीं हुआ, देखिए कुछ बताने को है ही नहीं, कोई खबर ही नहीं है तो बताएं क्या.
वहीं जब उनसे पूछा गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका मुद्दा सदन में उठाया है. तो इस पर आजम खान ने कहा इस बारे में भी मुझे कुछ जानकारी नहीं है. मैं तो अब जेल से निकला हूं. वहीं उनसे जब पूछा गया कि कपिल सिब्बल ने राज्यसभा का नामांकन किया है, क्या समाजवादी पार्टी में कोई नेता नहीं है या वो आजम के वकील हैं इसलिए मेहरबानी की गई है? ताकि आजम खान की नाराजगी दूर हो सके. इस पर आजम खा ने कहा मेरी जानकारी में नहीं है. हालांकि इससे पहले आजम खान ने कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट में वकील कपिल सिब्बल के राज्यसभा जाने की चर्चा पर कहा था कि देखिए, अगर समाजवादी पार्टी कपिल सिब्बल को राज्य सभा भेजने की बात कर रही है तो अच्छी बात है. वो उसके लायक हैं. अगर कपिल सिब्बल राज्यसभा भेजे जाएंगे तो सबसे ज्यादा अगर किसी को खुशी होगी तो वह मुझे होगी.ये भी पढ़ें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










