
कन्हैया कुमार दिल्ली से चुनाव लड़ें तो नतीजा बेगूसराय से कितना अलग हो सकता है
AajTak
कन्हैया कुमार बेगूसराय से फिर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन आरजेडी ने वो सीट इस बार सीपीआई को दे डाली. कांग्रेस अब कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उतारने की सोच रही है, लेकिन कन्हैया कुमार का बीता हुआ कल आड़े आ जा रहा है - डर है, कहीं लेने के देने न पड़े.
कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय चैप्टर बंद हो गया है. मुश्किल ये है कि दिल्ली का मामला भी अभी साफ नहीं है - क्योंकि कन्हैया कुमार का बीता हुआ कल पीछा नहीं छोड़ रहा है.
बिहार में तो लालू यादव और तेजस्वी यादव ने कन्हैया कुमार और पप्पू यादव दोनों के मामले में कांग्रेस के साथ एक ही जैसा 'खेला' कर दिया - अब कांग्रेस नेतृत्व को मजबूरन दिल्ली में कन्हैया कुमार के लिए ऑप्शन की तलाश करनी पड़ रही है.
दिल्ली में कांग्रेस इस बार आम आदमी पार्टी के साथ मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ रही है, और हिस्से में तीन सीटें मिली हैं. आम आदमी पार्टी ने तो अपनी चार सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था, लेकिन कांग्रेस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है. सबसे ज्यादा मुश्किल कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर है.
कांग्रेस की एक बैठक को लेकर सूत्रों के हवाले खबर है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में कन्हैया कुमार के नाम की चर्चा भी हुई. कहते हैं कि पैनल में कन्हैया कुमार का नाम होने के बावजूद उनकी उम्मीदवारी पर चर्चा हुई.
और तभी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ये राय जाहिर की कि अगर बीजेपी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ टुकड़े टुकड़े गैंग वाला नैरेटिव चला दिया तो क्या होगा? फिर तो लेने के देने ही पड़ जाएंगे.
कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का केस अब भी कोर्ट में पेंडिंग है, और खास बात ये भी है कि कुछ दिन लटकाने के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कन्हैया कुमार के खिलाफ केस चलाने को लेकर मंजूरी दे दी थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












