
कनाडा में मुस्लिम परिवार को ट्रक से कुचला, ट्रूडो बोले- इस्लाम से नफरत नहीं चलेगी
AajTak
मुस्लिम परिवार पर ट्रक चढ़ाने के आरोप में 20 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इसकी पहचान नाथेनियल वेल्टमैन के तौर पर हुई है. उसे घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर एक शॉपिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस सर्विस सुपरिटेंडेंट पॉल वाएट के मुताबिक, संदिग्ध शख्स और मुस्लिम परिवार में पहले कभी कोई संपर्क नहीं रहा है.
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक ट्रक ड्राइवर ने एक मुस्लिम परिवार पर ट्रक चढ़ा दिया जिससे परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 9 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. कनाडा पुलिस ने इसे हेट क्राइम बताते हुए कहा कि ट्रक ड्राइवर ने परिवार के मुस्लिम होने की वजह से इरादतन उन्हें ट्रक से कुचला. ये घटना स्थानीय समय के मुताबिक, रविवार शाम को 'सिटी ऑफ द लंदन' इलाके में हुई. ये जगह टोरंटो से 200 किलोमीटर दूर है. (फोटो क्रेडिट- @MurtazaViews) कनाडा मीडिया ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है. इनमें एक महिला की उम्र 77, दूसरी महिला की उम्र 44 साल और पुरुष की उम्र 46 साल बताई गई है. वहीं लड़की 15 साल की थी. नौ साल का एक लड़का भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित मुस्लिम परिवार की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. (फोटो क्रेडिट- @Hestia2007)
ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









