कनाडा में मर्डर, पंजाब में छापे... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 1000 गुर्गों के पीछे पड़े 5000 पुलिसवाले
AajTak
पंजाब के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या के बाद जैसे हालात कनाडा में बने हुए हैं, उसे देखते हुए पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ गोल्डी बराड़ के गुर्गों को पकड़ने के लिए भी पंजाब पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है.
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीब एक हजार गुर्गों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है. इसके लिए पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं. तो वहीं इसी बीच खबर आई कि कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है. खालिस्तान समर्थक सुक्खा की हत्या के मद्देनजर अब पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है.
पंजाब के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि हर संदिग्ध पर खासी नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि सुक्खा की हत्या के बाद जैसे हालात कनाडा में बने हुए हैं, उसी को देखते हुए पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ गोल्डी बराड़ के गुर्गों को पकड़ने के लिए भी पंजाब पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है.
एडीजीपी ने बताया, ''गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े 1,000 से अधिक सहयोगियों और ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. एसएसपी स्तर के अधिकारी इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी इस अभ्यास में शामिल हैं. सुबह सात बजे से छापामार कार्रवाई शुरू हुई है जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगी. शाम पांच बजे मैंने इसकी रिपोर्ट मांगी है.''
कौन है गैंगस्टर गोल्डी बराड़?
पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है गोल्डी बराड़. सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है. वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है. उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है. गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली. वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है. बराड़ पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी है.
कनाडा में बैठकर रची थी सिद्धू की हत्या की साजिश

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










