
कनाडा में 'ब्रेकिंग बैड': ड्रग 'सुपरलैब' का भंडाफोड़, भारतीय मूल का शख्स गिरफ्तार
AajTak
पुलिस अधिकारियों ने ब्रिटिश कोलंबिया में कनाडा की सबसे बड़ी ड्रग 'सुपरलैब' को नष्ट कर दिया गया है. इस दौरान 500 किलोग्राम से ज्यादा अवैध ड्रग्स को जब्त किया गया है और एक इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क से जुड़े भारतीय मूल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है.
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कनाडा में सबसे बड़ी ड्रग "सुपरलैब" का भंडाफोड़ किया, जो देश में संगठित अपराध नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारतीय मूल के व्यापारी गगनप्रीत रंधवा को गिरफ्तार किया गया. यह ऐसा मामला है, जो हिट वेब-सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' की याद दिलाता है.
कैनेडियन पुलिस के मुताबिक, लैब को परिष्कृत उपकरणों के साथ तैयार किया गया था, जो बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स बनाने के लिए डिजाइन किए गए थे, जिनमें फेंटेनल और मेथमफेटामाइन शामिल हैं. ये कनाडा और इंटरनेशल दोनो स्तर पर सप्लाई किए जाते थे.
जब्त किए गए खतरनाक पदार्थ
ऑपरेशन के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स और खतरनाक मैटेरियल्स जब्त किए. जब्त किए गए पदार्थों में 54 किलोग्राम फेंटेनाइल, 390 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 35 किलोग्राम कोकीन, 15 किलोग्राम एमडीएमए और छह किलोग्राम भांग थी.
सुपरलैब को ब्रिटिश कोलंबिया में कमलूप्स से करीब 50 किलोमीटर पूर्व में एक ग्रामीण क्षेत्र फॉकलैंड में पाया गया. जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि लैब में न केवल कनाडा के अंदर सप्लाई के लिए ड्रग्स प्रोड्यूस किया जा रहा था, बल्कि एक इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग ऑपरेशन का एक महत्वपूर्ण घटक भी था. पुलिस ने कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के सपोर्ट के साथ सिंडिकेट में जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: कनाडा का एक और भड़काऊ कदम, भारत को चीन-नॉर्थ कोरिया वाली इस लिस्ट में डाला

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











