
कनाडा में दाढ़ी के कारण गई 100 सिख गार्डों की नौकरी, जानिए कोरोना पर किस फैसले को लेकर शुरू हुआ है बवाल
AajTak
कनाडा के विश्व सिख संगठन ने कहा कि शहर की नीति के चलते सिख सुरक्षा गार्डों का बहिष्कार किया गया, जो अपने विश्वास के सिद्धांत के चलते बालों को बिना काटे रखते हैं. उन्होंने कहा कि इस नियम को 2020-21 में कोरोना महामारी के बाद लागू किया गया था. यह ऐसे समय पर लागू किया गया, जब देश के बाकी हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है.
कनाडा के टोरंटो में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे 100 सिख गार्ड्स को नौकरी से निकाल दिया गया. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इन सिक्योरिटी गार्ड को शहर की 'क्लीन सेव पॉलिसी' का पालन न करने के चलते नौकरी से हाथ गंवाना पड़ा. चौंकाने वाली बात ये है कि टोरंटो में 'क्लीन सेव पॉलिसी' इस लिए लाई गई, ताकि लोगों को एन 95 मास्क ठीक से आ सके.
वहीं, शहर प्रशासन की ओर से बाद में कहा गया है कि जिन लोगों को इस पॉलिसी की वजह से नौकरी से बाहर किया गया, उन्हें बहाल किया जाए. कनाडा में कोरोना को देखते हुए इस साल जनवरी में क्लीन शेव पॉलिसी लॉन्च की गई थी. इसके मुताबिक, कर्मचारियों को क्लीन शेव रखने का आदेश दिया गया है, ताकि उन्हें एन 95 मास्क ठीक से आ सके.
कनाडा के विश्व सिख संगठन ने कहा कि शहर की नीति के चलते सिख सुरक्षा गार्डों का बहिष्कार किया गया, जो अपने विश्वास के सिद्धांत के चलते बालों को बिना काटे रखते हैं. उन्होंने कहा कि इस नियम को 2020-21 में कोरोना महामारी के बाद लागू किया गया था. यह ऐसे समय पर लागू किया गया, जब देश के बाकी हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है. संगठन ने बयान जारी कर कहा, शहर के अन्य स्थलों पर कर्मचारियों और कामगारों के लिए क्लीन शेव नीति को लागू नहीं किया गया. उन्होंने कहा, सिख कर्मचारियों को विकल्प दिया गया है कि उन्हें अन्य जगहों पर ट्रांसफर किया जा सकता है, जहां यह नियम लागू नहीं है, लेकिन इसके लिए उन्हें कम वेतन मिलेगा. संगठन के मुताबिक, कई कर्मचारी जो सुपरवाइजर या मैनेजर थे, उन्हें सिक्योरिटी गार्ड बना दिया गया.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






