
कनाडा में ज्वैलरी लूटने वाला हथौड़ा गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, भारतीय मूल का व्यक्ति भी अरेस्ट
AajTak
पुलिस की जांच में सामने आया है कि तेजपाल तूर पेशेवर बदमाश है, वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर भेष बदलकर डकैती, दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करने समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुका है.
कनाडा पुलिस ने 2 दिन के भीतर 2 मिसिसॉगा मॉल में दो ज्वैलरी शॉप में डकैती के बाद 20 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हथौड़ों से लैस एक गिरोह के 6 सदस्यों ने मिसिसॉगा मॉल में डकैतियों को अंजाम दिया था. ये डकैती 9 और 10 मई को हुई थीं.
9 मई को मिसिसॉगा मॉल में लुटेरों ने कई डिस्प्ले केस तोड़ दिए और बड़ी मात्रा में ज्वैलरी लूट ली. लुटेरे चोरी की गाड़ी से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. लुटेरे जिस गाड़ी से फरार हुए उसके बार में पहले ही टोरंटो में चोरी की सूचना मिली थी.
अगले दिन यानी 10 मई को पुलिस एक अन्य मिसिसॉगा मॉल में गश्त कर रही थी, तभी 5 संदिग्धों ने एक अन्य आभूषण की दुकान को निशाना बनाया. लुटेरे हथौड़ों से लैस होकर आए थे, उन्होंने पिछले दिन की डकैती की वारदात को दोहराते हुए डिस्प्ले केस तोड़े और कीमती गहने लेकर भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और भारतीय मूल के 20 वर्षीय आरोपी तेजपाल तूर समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गाड़ी भी वरामद कर ली. पुलिस की जांच में सामने आया है कि तेजपाल तूर पेशेवर बदमाश है, वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर भेष बदलकर डकैती, दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करने समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुका था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











