
कनाडा में खुद भूखे रहकर बच्चों के लिए खाना जुटाते लोग, परेशान सोसाइटी... ट्रूडो ने देश का क्या हाल कर दिया
AajTak
कनाडा में इस समय महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. इस वजह से लोग अपने दैनिक खर्चों में कटौती करने को मजबूर हैं. ये लोग अपने खर्चों को काबू में रखने के लिए जरूरी सामान जैसे भोजन में कटौती कर रहे हैं.
कनाडा इन दिनों महंगाई की भीषण मार से जूझ रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोग अपने ग्रॉसरी खर्च में कटौती कर रहे हैं ताकि अपने बच्चों को पर्याप्त भोजन उपलब्ध करा सके. यह खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है.
कनाडा में इस समय महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. इस वजह से लोग अपने दैनिक खर्चों में कटौती करने को मजबूर हैं. ये लोग अपने खर्चों को काबू में रखने के लिए जरूरी सामान जैसे भोजन में कटौती कर रहे हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 फीसदी पेरेंट्स ने अपने खाने-पीने में 24 फीसदी की कटौती कर दी है ताकि उनके बच्चों को पर्याप्त भोजन मिल सके. कनाडा में हर चार में से एक पेरेंट अपने बच्चों के लिए अपने खाने पर खर्च को कम कर रहे हैं.
सैल्वेशन आर्मी ने ये रिपोर्ट 21 नवंबर को जारी की है, जिसमें कहा गया है कि सर्वे में शामिल 90 फीसदी लोगों ने कहा है कि उन्होंने अपने खाने-पीने के खर्च को कम कर दिया है. फूड बैंक खाली हो रहे हैं. यह स्थिति साफ बताती है कि किस तरह के कनाडा में लोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं.
बता दें कि यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कुछ जरूरी सामानों पर जीएसटी में कटौती का ऐलान कर सकते हैं.
हाल के आर्थिक संकट को देखते हुए, ट्रूडो सरकार ने 14 दिसंबर से दो महीने के लिए किराने का सामान और बच्चों के कपड़ों पर जीएसटी और एचएसटी रोकने की घोषणा की. हालांकि, आलोचकों का मानना है कि यह कदम अगले चुनाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











