
कनाडा: पहली बार पगड़ी बांधने वाली भारतीय मूल की सिख महिला ब्राम्पटन शहर की पार्षद बनी
AajTak
कनाडा के ब्राम्पटन शहर में पार्षद चुनाव के परिणाम घोषित किए गए हैं. इस चुनाव में एक सिख महिला ने इतिहास रच दिया है. दरअसल वह पगड़ी बांधने वाली ऐसी पहली सिख महिला बन गई हैं, जिन्होंने पार्षद का चुनाव जीता है. वैसे ब्रैम्पटन निकाय चुनाव में 40 पंजाबी मैदान में थे.
भारतीय मूल की कनाडाई स्वास्थ्यकर्मी नवजीत कौर बराड़ कनाडा के ब्राम्पटन शहर में पार्षद निर्वाचित हुई हैं. वह पगड़ी बांधने वाली पहली सिख महिला हैं, जो यहां पार्षद बनी हैं. वह सोमवार को ब्राम्पटन शहर की पार्षद निर्वाचित हुईं. वह हाल के निगम चुनाव में वार्ड दो और छह से चुनाव जीती हैं. उन्हें इस चुनाव में उन्हें 28.85 प्रतिशत मत मिले.
ब्रैम्पटन गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ब्रैम्पटन वेस्ट के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट से सांसदी का चुनाव लड़ चुके जर्मेन चेम्बर्स को हराया. चेम्बर्स को 22.59 प्रतिशत मिले. वहीं तीसरे प्रतिद्वंदी कारमेन विल्सन के खाते में 15.41 प्रतिशत ही वोट गिरे. तीन बच्चों की मां बराड़ पेशे से रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट हैं.
केवल 24.56 प्रतिशत ही मतदान हुआ
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रैम्पटन निकाय चुनावों के लिए 40 पंजाबी मैदान में थे. वहीं 354,884 योग्य मतदाताओं में केवल 87,155 ही वोट करने पहुंचे इसलिए 24.56 प्रतिशत ही मतदान हुआ. बराड़ पहले ब्रैम्पटन वेस्ट में ओंटारियो एनडीपी उम्मीदवार के रूप में दौड़ में थीं. वह प्रोग्रेसिव कंजर्वेटिव एमपीपी अमरजोत संधू से चुनाव हार गई थीं.
मैं अपराध में कमी लाने पर काम करूंगी
बराड़ ने कहा,‘मैं समझती हूं कि बहुत सारे लोग अपने आपके को मुझसे जोड़ सकते हैं. मैं बस रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट हूं. मैंने बहुत सारे लोगों के साथ काम किया है. मैं तीन बच्चों की मां हूं और ब्राम्पटन में ढेर सारे लोग मेरे परिवार हैं.’ उन्होंने नये बुनियादी ढांचे के निर्माण, अपराध में कमी लाने और सड़क सुरक्षा में सुधार पर बल दिया. मालूम हो कि वह चुनाव प्रचार के दौरान पिछले दो महीनों में 40,000 से ज्यादा घरों में गईं और 22,500 से ज्यादा लोगों से बात की.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






