
कनाडा के टोरंटो में क्लीन शेव न करने पर हंगामा, सिख कम्युनिटी के 100 सिक्योरिटी गार्ड्स को नौकरी से निकाला
AajTak
कनाडा के टोरंटो में सिख समुदाय के 100 सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है. दरअसल, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से एक आदेश जारी हुआ था, इसमें कहा गया था कि नौकरी पर रहने के दौरान सभी कर्मचारियों को मास्क लगाना होगा.
कनाडा के टोरेंटो शहर में एक अजीबोगरीब फैसला लेने से हंगामा मच गया है. दरअसल, यहां सिख समुदाय के 100 सुरक्षा गार्डों को नौकरी से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने क्लीन शेव नहीं की थी.लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रहने के दौरान N-95 मास्क पहनना जरूरी होगा. इसके लिए उन्हें क्लीन शेविंग करनी होगी. क्योंकि दाढ़ी की वजह से मास्क ठीक से नहीं पहना जा सकता.
रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है. वहीं कनाडा में विश्व सिख संगठन (WSO) ने इसका विरोध जताते हुए नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को नौकरी पर रखे जाने की मांग की है.
वहीं लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कहा गया था कि पब्लिक हेल्थ को देखते हुए ये जरूरी है कि सिक्योरिटी गार्ड्स N95 मास्क जरूर पहनें. क्योंकि ये तब बहुत जरूरी हो जाता है, जब सिक्योरिटी गार्ड ऐसी जगहों पर तैनात हैं, जहां कई लोग कोविड-19 के प्रकोप से लड़ रहे हैं.
सिटी प्रशासन ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाले जाने का मामला सामने आया है, इस बारे में जांच के आदेश दे दिए हैं. हमारी ओर से भी सभी कानून विकल्पों के बारे में अध्ययन किया जा रहा है. अगर किसी ठेकेदार ने शहर की नीति या फिर मानवाधिकार कानून का उल्लंघन किया होगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.
WSO ने कहा कि पब्लिक हेल्थ की सेफ्टी की जरूरत तो जनवरी से ही है. सिक्योरिटी गार्ड गार्डावर्ल्ड, एएसपी सिक्योरिटी और स्टार वर्ल्ड जैसे ठेकेदारों के लिए काम करते हैं. संगठन ने सिटी प्रशासन से मुआवजे की मांग की. साथ ही कहा कि 100 गार्डों को तुरंत बहाल किया जाएगा. WSO ने कहा कि सिटी प्रशासन को अपने इस "भेदभावपूर्ण" नियम को बदलना चाहिए.
वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी टोरंटो प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि दाढ़ी और मूंछें एक सिख की पहचान हैं, उनकी आस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए, क्योंकि ये सिखों की आस्था के खिलाफ है. इससे दुनियाभर में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






