
कनाडा का छात्र वीजा, US में अवैध एंट्री... अमेरिका में भारतीयों की तस्करी मामले में ED की रडार पर कनाडाई कॉलेज
AajTak
ईडी ने अहमदाबाद पुलिस द्वारा भावेश अशोकभाई पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद अपनी जांच शुरू की है. पटेल पर अवैध चैनलों का उपयोग करके कनाडा के माध्यम से भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने की साजिश रचने का आरोप है. यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है.
कनाडा-US बॉर्डर के जरिए अमेरिका में भारतीय नागरिकों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी कुछ कनाडाई कॉलेजों और भारतीय संस्थाओं की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है. यह जांच गुजरात के डिंगुचा गांव के चार सदस्यीय परिवार की दुखद मौत से उपजी है, जिनकी 19 जनवरी 2022 को अवैध रूप से बॉर्डर पार करने का प्रयास करते समय भयंकर ठंड के कारण मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ईडी ने अहमदाबाद पुलिस द्वारा भावेश अशोकभाई पटेल और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद अपनी जांच शुरू की है. पटेल पर अवैध चैनलों का उपयोग करके कनाडा के माध्यम से भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने की साजिश रचने का आरोप है. यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है.
कनाडा का छात्र वीजा लेकर अमेरिका में अवैध एंट्री
ईडी के मुताबिक, आरोपी ने तस्करी नेटवर्क के हिस्से के रूप में कनाडाई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में व्यक्तियों के एडमिशन की सुविधा प्रदान की. इन व्यक्तियों ने कनाडाई छात्र वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन कनाडा पहुंचने पर कॉलेजों में नहीं गए. इसके बजाय वे अवैध रूप से अमेरिका में बॉर्डर पार कर गए.
ईडी ने आरोप लगाया है कि इन कनाडाई कॉलेजों को भुगतान की गई फीस व्यक्तियों के खातों में वापस भेज दी गई थी, जिससे संस्थानों की मिलीभगत के बारे में संदेह पैदा होता है. इस रैकेट के माध्यम से अमेरिका में प्रवेश करने के इच्छुक भारतीय नागरिकों से कथित तौर पर 55 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच शुल्क लिया गया था.
ईडी ने कई शहरों में की थी छापेमारी

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









