
कत्ल एक और लाश दो! देखें कानपुर की चौंकाने वाली वारदात
AajTak
आज वारदात में हम एक कत्ल और दो लाश वाली अजीब कहानी की बात करेंगे. इस कहानी की बुनियाद में पति पत्नी और वो है. लेकिन इस वो के बारे में पत्नी को पता चल जाता है. इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होता है, झगड़े के दौरान पति अपनी पत्नी का कत्ल कर देता है. इसके बाद वो लाश लेकर अपनी प्रमिका घर के पहुंचता है. फिर प्रेमिका के साथ मिलकर लाश को एक नदी में फेंक देता है. कुछ दिनों बाद नदी से लाश मिलती है. लेकिन यहीं से कहानी में एक नया ट्विस्ट आता है. ट्विस्ट ये कि कत्ल तो एक हुआ था लेकिन लाश दो बरामद हुईं. वारदात में देखिए पूरी कहानी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












