
कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 भारतीयों की रिहाई के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, आया MEA का बयान
AajTak
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैं फिर से सभी से आग्रह करूंगा कि मामले की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए अटकलों में शामिल न हों. पूरी प्रक्रिया में फैसले को कतर पक्ष द्वारा गोपनीय रखा गया है.
कतर में मौत की सजा पाने वाले भारतीय नौसेना के पूर्व 8 अधिकारियों के मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है. यह केस कानूनी प्रक्रिया के अधीन है. एक अपील दायर की गई है. हम इस मामले पर कंपनी के एटॉर्नी से भी बातचीत कर रहे हैं. साथ ही कहा कि हम 8 भारतीयों को अपनी कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे. इस मामले पर अटकलें लगाने से बचें. ये पूरी प्रक्रिया गोपनीय होगी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और सरकार भारतीय नागरिकों को सभी कानूनी और दूतावास संबंधी सहायता देना जारी रखेगी. साथ ही कहा कि उम्मीद है कि इससे सकारात्मक नतीजा निकलेगा.
बागची ने कहा कि ये केस फिलहाल वहां कानूनी प्रक्रिया में है. कतर की अदालत में एक अपील दायर की गई है. हम इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं फिर से सभी से आग्रह करूंगा कि मामले की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए अटकलों में शामिल न हों. पूरी प्रक्रिया में फैसले को कतर पक्ष द्वारा गोपनीय रखा गया है. उन्होंने उन कुछ रिपोर्टों को भी तथ्यात्मक रूप से गलत बताया, जिनमें कहा गया था कि मामले में अपील पर फैसला सुनाया जा चुका है.
बता दें कि 8 भारतीयों को 26 अक्टूबर को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. भारत ने फैसले को चौंकाने वाला बताया और मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशने की बात कही थी. ये 8 भारतीय निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करते थे. जिन्हें कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था.
वहीं, म्यांमार के मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-म्यांमार बॉर्डर पर म्यांमार के नागरिकों का भारतीय सीमा में आना-जाना चिंताजनक है. हम अपनी सीमा के नजदीक ऐसी घटनाओं से बेहद चिंतित हैं. म्यांमार के साथ चल रही स्थिति पर हमारी स्थिति स्पष्ट है. हम तनाव कम करना चाहते हैं, बातचीत के माध्यम से स्थिति का समाधान चाहते हैं. हम म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी का आह्वान करते हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









