
कड़ाके की ठंड से राहत! इन राज्यों में बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए IMD अपडेट्स
AajTak
मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में सर्दी के मौसम के बीच बारिश होने के आसार जताए हैं. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश होगी. जबकि बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने ठंड के बीच कई राज्यों बारिश होने के आसार जताए हैं. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन में हल्की बारिश होगी. यूपी और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के चलते यातायात सेवाओं पर असर पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही पूरे उत्तर भारत को ठंड से राहत मिल सकती है. देश की मौसम प्रणाली मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 31 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. वहीं, विदर्भ और इससे सटे मराठवाड़ा पर प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली का मौसम दिल्ली एनसीआर में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो इसका मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
कैसा रहेगा देश का मौसम मौसम पूर्वानुमान एंजेसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है. वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति और उसके बाद अगले 2 दिनों तक शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







