
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में दिल्ली की सड़कों पर जद्दोजहद... खुले आसमान के नीचे कट रही ज़िंदगियां - VIDEO
AajTak
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच आजतक की टीम ने दिल्ली के कई इलाकों का दौरा किया. रात को ग्रीन पार्क और एम्स के आसपास कई लोग खुले आसमान के नीचे पतले कंबलों और प्लास्टिक शीट के सहारे रात गुजारते दिखे.
भरी सर्दी और घने कोहरे के बीच आजतक की टीम ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. ठंड और कोहरे से बचने के लिए खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोग किस तरह से अपना गुज़ारा कर रहे हैं, टीम ने इसकी ज़मीनी हकीकत जानी.
जैसे ही रात के 10 बजे, घने कोहरे की मोटी चादर ने दिल्ली को अपनी गिरफ्त में ले लिया. विज़िबिलिटी 100 मीटर से घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई. सड़कों पर चलती गाड़ियां कोहरे में मानो ग़ायब होती नजर आईं. तापमान भी तेजी से गिरा और पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
इसी बीच आजतक की टीम दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पहुंची, जहां चारों ओर कोहरे की घनी चादर फैली हुई थी. प्रदूषण की स्थिति भी बेहद गंभीर बनी हुई थी और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया.
इसके बाद आजतक की टीम एम्स अस्पताल के पास पहुंची, जहां कई लोग खुले आसमान के नीचे पतले कंबलों के सहारे रात काटने को मजबूर दिखे. ठंड और कोहरे से बचने के लिए कुछ लोगों ने प्लास्टिक की पतली शीट भी ओढ़ रखी थी, ताकि ओस और ठिठुरन से खुद को बचा सकें.
यह भी पढ़ें: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड... दिल्ली-NCR में जबरदस्त कोहरा, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, AQI भी 400 के पार
कई जगह लोग आग जलाकर हाथ सेंकते भी नजर आए, जबकि दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रैप-3 लागू है, जिसके तहत लकड़ी या आग जलाने पर पाबंदी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










