
'कठिन पेपर से नहीं, 'लीक' से डर लगता है', UP सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी बोले
AajTak
उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी सुरक्षा इंतजामों से काफी खुश हैं. वहीं, कई कैंडिडेट्स को अभी भी पेपर लीक का डर सता रहा है. कैंडिडेट्स के चेहरे पर उम्मीद नजर आ रही रही. आइए जानते हैं-री-एग्जाम को लेकर अभ्यर्थियों ने क्या कुछ कहा है.
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 आज से शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त तक किया जाएगा. पिछली बार हुई परीक्षा में धांधली को देखते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े नियम अपनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देने पहुंचे कैंडिडेट्स भी इस बार परीक्षा के इंतजामों से काफी खुश हैं. आइए जानते हैं सिपाही भर्ती का एग्जाम देने पहुंचे अभ्यर्थियों का क्या कहना है.
घंटों पढ़ाई करके एग्जाम देने पहुंचे कैंडिडेट्स
बरेली के एग्जाम सेंटर पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने पहुंचे कैंडिडेट ने कहा कि पहले भी अप्लाई किए थे तब पेपर लीक हो गया था. बहुत अच्छा लग रहा है, पढ़ाई भी बहुत मन से की है. 5-6 घंटे पढ़ाई की है, तैयारी बहुत अच्छी है. वहीं, आगरा की भावना ने कहा कि तैयारी सही है, अब री-एग्जाम दे रहे हैं. जिस चीज का इंतजार था आज वो दिन आ ही गया.
एक अन्य कैंडिडेट ने कहा कि पढ़ाई टाइम के अनुसार की है. कॉलेज टाइम की पढ़ाई भी होती है. आगरा की वेजा शर्मा ने कहा कि अपने लेवल की पढ़ाई की है. एग्जाम देने के बाद पता चलेगा. रोजाना 6-8 घंटे पढ़ाई की है. पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस है. परीक्षा देने आईं अन्य महिला अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस बार एग्जाम क्लियर हो जाएगा.
सरक्षा इंतजामों से खुश हुए अभ्यर्थी
एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि योगी जी ने जैसा कहा था उस हिसाब ने उन्होंने टाइम पर करवा दिया. व्यवस्था भी अच्छी है. सरकार के द्वारा जो दिशानिर्देश दिए गए थे उसपर विभाग अच्छे से कार्य़ कर रहा है. कैंडिडेट्स के हाथों से कलावा, कड़ा, अगूंठी भी निकलवा दी गई हैं. नकल की सुविधा प्रतीत नहीं हो रही है. वहीं, अलीगढ़ के महेश्वरी इंटर कॉलेज के बाहर परीक्षा देने आए कैंडिडेट्स ने कहा कि इस बार तैयारी काफी अच्छी है, लग रहा है एग्जाम क्लियर हो जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












