
'कट्टरपंथी मुसलमानों को बता देना चाहता हूं...', ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर्स से इंदौर में छेड़छाड़, BJP विधायक भड़के
AajTak
Indore molestation case: अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो बाबा साहब के संविधान के तहत रहो. उन्होंने यह भी कहा कि बहन-बेटी का अपमान करने वाले किसी अकील को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश है. बीजेपी नेताओं ने इस घटना को बेहद गंभीर और देश के सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस घटना को इंदौर की साफ-सुथरी छवि को बिगाड़ने की साजिश बताते हुए एक तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे चार जूते मारकर जेल में डाला है. शर्मा ने चेतावनी दी कि अकील को ऐसी सजा मिलेगी की एक नजीर बनेगी.
BJP विधायक ने कहा, "मैं कट्टरपंथी मुसलमानों को बता देना चाहता हूं कि देश की छवि बिगाड़ने में लगे क्यों हो?" उन्होंने याद दिलाया कि जो इंदौर देशभर में स्वच्छता के लिए जाना जाता है, वहां कोरोना के समय "तुम डॉक्टरों पर थूकते हो."
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया शर्मनाकमध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. विजयवर्गीय ने ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की घटना को शर्मनाक बताया और कहा, "यह देश के सम्मान से जुड़ा मामला है." देखें Video:-
अब यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है और नेताओं ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी दोबारा ऐसी घटना न हो.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









