
कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी लड़ेगी बांग्लादेश चुनाव, कल ही Bangladesh सुप्रीम कोर्ट ने हटाया था बैन
AajTak
इससे पहले कल बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी पर लगाया प्रतिबंध हटा दिया था. शेख हसीना सरकार ने संगठन पर बैन लगाया था. हसीना सरकार ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जमात पर प्रतिबंध लगाया था.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश इन दिनों भारी उथल-पुथल से गुजर रहा है. इस बीच खबर है कि जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश में अगला आम चुनाव लड़ने जा रही है.
इससे पहले कल बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी पर लगाया प्रतिबंध हटा दिया था. शेख हसीना सरकार ने संगठन पर बैन लगाया था. हसीना सरकार ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जमात पर प्रतिबंध लगाया था. बांग्लादेश की अदालत ने जमात-ए-इस्लामी से प्रतिबंध हटा लिया था, जिसके साथ ही जमाते जमात का बांग्लादेश के अगले चुनाव में हिस्सा लेना का रास्ता खुल गया है. प्रतिबंध हटते ही जमात-ए-इस्लामी के नेताओं की गिरफ्तारी से खतरा टला और गिरफ्तार किए गए नेताओं की रिहाई साफ हो गई.
बता दें कि जमात बांग्लादेश में अवामी लीग का सबसे बड़ा विरोधी था और मुझे अभी रहमान की सबसे ज्यादा मुख़ालफ़त करता था.
वहीं, बांग्लादेश में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पार्टी की वेबसाइट पर भी बैन लगाा दिया गया है. अवामी लीग पार्टी के तमाम डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को भी बांग्लादेश में बंद कर दिया गया है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










