
कटिहार: जदयू नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट और सिर में कई गोलियां मारकर हत्या
AajTak
मृतक कैलाश महतो बरारी थानाक्षेत्र के पूर्वी बाड़ीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 गांधीग्राम के निवासी थे. घटना कृषिफार्म घर के समीप की है. अपराधियों ने जदयू नेता के सीने पर कई गोलियां दागीं, गोली लगने के बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया
कटिहार में 70 वर्षीय जदयू के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो को घर के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने पेट और सर में कई गोली मारकर हत्या कर दी. सूत्रों के अनुसार घटना का कारण जमीन को लेकर आपसी दुश्मनी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व मृतक नेता ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी.
मृतक कैलाश महतो बरारी थानाक्षेत्र के पूर्वी बाड़ीनगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 गांधीग्राम के निवासी थे. घटना कृषिफार्म घर के समीप की है.
अपराधियों ने जदयू नेता के सीने पर कई गोलियां दागीं, गोली लगने के बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बरारी पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











