
'कच्चा बादाम' फेम भुवन के पास कभी स्मार्टफोन तक नहीं था, आज चलाते हैं iPhone 13
AajTak
कभी मूंगफली बेचकर जीवनयापन करने वाले कच्चा बादाम सिंगर भुवन बड्याकर की जिंदगी बदल गई है. बीते दिनों भुवन ने दिल्ली में एक शो किया था, इस दौरान उनके एक फैन ने उन्हें iPhone 13 गिफ्ट किया. आईफोन पाकर भुवन बेहद खुश हैं, वह कहते हैं कि लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है.
सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते ही आपका सामना एक न एक बार कच्चा बादाम गाने से जरूर हुआ होगा. कच्चा बादाम गाने का खास क्रेज देखा गया. पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे में बादाम बेचने वाले भुवन बड्याकर उस वक्त रातों-रात फेमस हो गए थे, जब उनके मूंगफली बेचने के अलहदा स्टाइल को किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि मूंगफली बेचने वाले भुवन बड्याकर एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते थे, उनकी ये ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई है. भुवन को तमाम आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. उनके जीवन में बेहद मुश्किल समय रहा, लेकिन जब से कच्चा बादाम गाना सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तब से भुवन के लिए चीजें बदल गई हैं. दिल्ली में एक शो में परफॉर्म करने के बाद भुवन को उनके गाने पसंद करने वाले एक फैन ने उन्हें iPhone 13 गिफ्ट किया था. एक समय भुवन स्मार्टफोन तक खरीदने की हालत में नहीं थे.
भुवन ने कहा, यह प्यार है कि यह आईफोन मुझे दिया गया है और मैं बेहद खुश हूं. मैंने इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन दिल्ली के एक प्रशंसक ने मेरा गाना सुनकर मुझे यह फोन गिफ्ट किया था. एक समय भुवन मूंगफली बेचते थे. भुवन ने कहा कि लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया है. मैं बहुत से लोगों को जानता हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा और मेरे जीवन में ऐसी अच्छी चीजें आएंगी. मैं इस फोन से खूब फोटो ले रहा हूं.
(भास्कर मुखर्जी के इनपुट्स के साथ)

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







