
कचरे में मिली पिस्टल, 12 साल के बच्चे ने खिलौना समझकर धांय से चला दी गोली, बाल-बाल बचे लोग
AajTak
मुंबई के दहिसर में एक 12 साल के बच्चे को कचरे के ढेर में असली पिस्तौल और कारतूस मिले. उसने पिस्तौल को खिलौना समझकर ट्रिगर दबाया, जिससे गोली चल गई. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ये पता लगा रही है कि आखिर कचरे में पिस्टल में कहां से आया.
मुंबई के दहिसर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. 12 साल के एक बच्चे ने कचरे के ढेर में मिली पिस्तौल को खिलौना समझकर गोली चला दी. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर मांमले की जांच शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना दहिसर पूर्व स्थित साईकृपा चाल के पास मैदान के करीब हुई, जहां बच्चा खेलने गया था. वहां उसे कचरे के ढेर में एक असली पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस मिले. पिस्तौल को खिलौना समझकर बच्चे ने ट्रिगर दबा दिया, जिससे एक गोली चल गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग डर गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत पिस्तौल और गोलियों को जब्त कर लिया. गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया. दहिसर पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पिस्तौल किसकी है, और वह कचरे में कैसे पहुंची. मामले की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ी तो नहीं है. पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है.
इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है. सवाल यह उठ रहा है कि इतनी आसानी से असली हथियार आम जगहों पर कैसे मिल सकते हैं, और यदि बच्चे या किसी अन्य ने इसका गलत इस्तेमाल किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







