
'कचरा' वाले विज्ञापन को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नाराज, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
AajTak
जोमैटो का नया विज्ञापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रसारित किया गया था. विज्ञापन में अभिनेता आदित्य लखिया, जिन्होंने 2001 की हिट फिल्म में 'कचरा' नाम का किरदार निभाया था उनको एक लैंप, पेपर, पेपरवेट, वाटरिंग कैन और विभिन्न प्रकार के जैकेट के रूप में दर्शाया गया है.
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (ZOMATO) के विज्ञापन में "लगान" फिल्म में दलित चरित्र कचरा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता को रिसाइक्ल कचरे से बनी वस्तुओं के रुप में दर्शाया गया. इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है. सांपला ने अपने नोटिस में कहा है कि पूरे मामले में कार्रवाई की जाए और एक्शन टैकन रिपोर्ट आयोग को दी जाए.
दरअसल, जोमैटो का नया विज्ञापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रसारित किया गया था. विज्ञापन में अभिनेता आदित्य लखिया, जिन्होंने 2001 की हिट फिल्म में 'कचरा' नाम का किरदार निभाया था उनको एक लैंप, पेपर, पेपरवेट, वाटरिंग कैन और विभिन्न प्रकार के जैकेट के रूप में दर्शाया गया है. विज्ञापन में यह विवरण दिया गया है कि प्रत्येक आइटम को बनाने के लिए कितना रिसाइक्ल 'कचरा' का उपयोग किया गया था.
कंपनी ने यूट्यूब पर अपने विज्ञापन में यह भी दावा किया है कि उसने अब तक 20 मिलियन किलोग्राम प्लास्टिक कचरा का रिसाइक्ल किया है. इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने दिल्ली पुलिस के पुलिस आयुक्त के साथ साथ यू–ट्यूब के रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर को तथ्यों के आधार पर मामले की जांच करने और आरोप/मामले पर की गई कार्रवाई पोस्ट या ईमेल के माध्यम से तुरंत सबमिट करने के लिए कहा गया है.
आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने अधिकारियों को कहा कि यदि एक्शन टैकन रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर में नहीं दी गई तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गई दीवानी अदालत की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए समन जारी कर सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











