
कई बड़े देशों को पीछे छोड़ेगा भारत, PM मोदी का ये बिग ड्रीम अगले 4 साल में होगा पूरा, IMF ने भी लगाई मुहर!
AajTak
IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर Gita Gopinath ने कहा है कि साल 2027-28 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (India Third Largest Economy) बन जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत का ग्लोबल ग्रोथ में देश का योगदान 15 फीसदी तक पहुंच जाएगा.
भारत में हुए दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) को पूरी दुनिया ने सफल बताया है और देश की जमकर सराहना की है. भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था (Economy) बना हुआ है और इस बात को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से लेकर वर्ल्ड बैंक (World Bank) समेत तमाम वैश्विक एजेंसियों ने माना है. जी-20 में जहां भारत के प्रस्तावों पर एक के बाद एक सदस्य देशों ने रजामंदी दी, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ड्रीम पर भी इस समिट में एक प्रकार से मुहर लगाई गई. आइए जानते हैं इसके बार में विस्तार से...
2047 तक बनाना है विकसित देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इंडियन इकोनॉमी को लेकर जो सपना देखा है, उसका जिक्र उन्होंने और उनकी सरकार के मंत्रियों ने कई मौकों पर किया है. इनमें एक है भारत के साल 2047 तक दुनिया के विकसित देशों की लिस्ट में पहुंचना और आने वाले पांच-छह साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के तौर पर सामने आना.
आज अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार इस लक्ष्य को पाने की ओर बढ़ रही है. अब तो वैश्विक निकायों ने भी पीएम मोदी के इन सपनों पर अपनी मुहर लगा दी है. G-20 में शामिल होने के लिए देश में आईं IMF की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ ने कह दिया है कि ग्लोबल ग्रोथ के इंजन के रूप में भारत की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता.
चार साल में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत! Gita Gopinath ने कहा है कि साल 2027-28 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (India Third Largest Economy) बन जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का ग्लोबल डेवलपमेंट में अहम रोल होगा और वैश्विक ग्रोथ में देश का योगदान 15 फीसदी तक पहुंच जाएगा. हालांकि, इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्होंने लेबर मार्केट में सुधार, व्यापार करने में आसानी, शिक्षा की गुणवत्ता और महिला श्रम बल की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर विशेष जोर दिया है.
6 फीसदी ग्रोथ का जताया अनुमान गीता गोपीनाथ के मुताबिक, भारत को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उनकी विश्वसनीयता पर संदेह का कारण ही नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था संतोषजनक गति से आगे बढ़ रही है. चालू वित्त वर्ष के लिए 6 फीसदी से अधिक की वृद्धि का अनुमान जताते हुए उन्होंने कहा कि विकास के उच्च स्तर को बनाए रखने और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए संरचनात्मक सुधार आवश्यक हैं. आईएमएफ की गीता गोपीनाथ ही नहीं बल्कि भारत से बढ़ते कदमों की सराहना दुनिया की तमाम ग्लोबल एजेंसियों ने भी की है.
जापान और जर्मनी को छोड़ देगा पीछे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) द्वारा इससे पहले ही भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो अनुमान जारी किए जा चुके हैं, उनके मुताबिक भारत 2027 में जापान और जर्मनी जैसे देशों को छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में तीसरे पायदाव पर पहुंच सकता है. साल 2014 से 2023 तक की अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था ने कई नए मुकाम हासिल किए हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








