
कई नाम, नया चेहरा.. यूं पुलिस के लिए छलावा बन गया बिहार का ये शातिर बदमाश
AajTak
रवि कुमार गुप्ता उर्फ रवि पेशेंट उर्फ मास्टर जी उर्फ नेता जी और न जाने क्या-क्या. कोई एक से ज़्यादा नाम रख ले, तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं. लेकिन कोई हर छह महीने में नए चेहरे के साथ दुनिया के सामने हाज़िर हो जाए, तो हैरान होना लाज़िमी है.
पटना में एक जौहरी की दुकान में 4 लुटेरे पहुंचते हैं. वे चारों दुकान से करीब 14 करोड़ रुपये के जेवर लूट लेते हैं. लेकिन भागते वक्त उनमें से एक लुटेरा बाइक से गिर जाता है. लोग उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर देते हैं. इसके बाद वो लुटेरा पुलिस को पूछताछ में बताता है कि इस लूट का मास्टरमाइंड रवि पेशेंट है. पुलिस उसे एक तस्वीर दिखाकर कहती है कि क्या ये वही है? इसके बाद इस कहानी में दो ऐसे मोड आए, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












