
'कई देश भारत के साथ व्यापार साझेदारी को उत्सुक...', बोले PM मोदी, बजट पर भी की बात
AajTak
वैश्विक हालात मुश्किल होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि कई देश व्यापार और इनोवेशन में साझेदारी के इच्छुक हैं और बजट का उद्देश्य इन अवसरों को आगे बढ़ाना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुश्किल अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद देश मजबूत वृद्धि का केंद्र बना हुआ है. उन्होंने कहा, "महामारी के बाद की दुनिया नए अवसर खोल रही है. कई देश व्यापार और नवाचार में हमारे साथ साझेदारी को उत्सुक हैं. हमारे पास युवा और कुशल आबादी है और हम कम महंगाई के साथ मजबूत वृद्धि पर ध्यान दे रहे हैं."
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन वजहों से यह समय भारत के लिए बड़ा अवसर है. बजट के बारे में उन्होंने कहा, "यह बजट हमारी यात्रा के अगले स्तर का प्रतिनिधित्व करता है. यह गति बढ़ाने और युवाओं को बदलती दुनिया के अवसरों के लिए तैयार करने के लिए बनाया गया है." उनके मुताबिक सरकार की नीति केवल तात्कालिक फायदे पर नहीं बल्कि लंबे समय की योजना पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार में क्यों पूरे नहीं होते थे व्यापार समझौते? PM मोदी ने बताया
पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारा राष्ट्रीय चरित्र चुनौतियों के समय भी दिखा है और हम कठिन परिस्थितियों में भी वृद्धि का उजला केंद्र बने हुए हैं." लाल किले से दिए संदेश को याद करते हुए उन्होंने कहा, "जो भावना पहले केवल सरकार तक सीमित थी, वह अब पूरे समाज का संकल्प बन चुकी है. देश में नया आत्मविश्वास है."
पीएम मोदी ने कहा, "हम तैयार हैं"
विकसित भारत के लक्ष्य पर उन्होंने कहा, "यह मजबूरी से पैदा हुआ मौका नहीं है. यह तैयारी और प्रेरणा से जन्मा वह क्षण है जब हम कह सकते हैं कि हम तैयार हैं." उन्होंने यह भी जोड़ा, "यह सदी के दूसरे चरण का पहला बजट है और 2014 से मिली उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए अगले पच्चीस वर्षों की दिशा तय करता है."

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








