
कंपनी ने स्टाफ का मनाया सरप्राइज बर्थ डे, अब देना होगा करोड़ों का हर्जाना
AajTak
शख्स के मना करने के बावजूद कंपनी ने उसके बर्थडे पर एक सरप्राइज पार्टी दी. लेकिन वह पार्टी छोड़कर चला गया. फिर उसे नौकरी से निकाल दिया गया. अब कंपनी को इसका बड़ा हर्जाना भरना पड़ रहा है.
मना करने के बावजूद कंपनी ने अपने एक कर्मचारी को सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी. जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. वह पार्टी से निकल गया. बाद में, उसे नौकरी से ही निकाल दिया गया. जिसके बाद उसने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. अब कंपनी को हर्जाना के तौर पर शख्स को 3.4 करोड़ देने का फैसला सुनाया गया है.
मामला अमेरिका के केंटकी का है. केविन बर्लिंग ने अपने मुकदमे में कंपनी पर डिसेबिलिटी के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है. हालांकि कंपनी ने इससे इनकार किया है.
मुकदमे के मुताबिक बर्लिंग एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित है. उन्होंने अपने मैनेजर से बाकी लोगों की तरह ऑफिस में उसका बर्थडे ना मनाने की सलाह दी थी. क्योंकि इससे उन्हें पैनिक अटैक आ सकता था.
बर्लिंग पर सहकर्मियों का मजा खराब करने का आरोप
बर्लिंग के मना करने के बावजूद कंपनी ने साल 2019 के अगस्त महीने में पार्टी दे दी. इससे उन्हें पैनिक अटैक आ गया. बर्लिंग तुरंत पार्टी छोड़कर निकल गया और कार में लंच किया.
मुकदमा में मुताबिक, पार्टी के अगले दिन मीटिंग के दौरान बर्लिंग की खूब आलोचना हुई. उन पर 'सहकर्मियों का मजा खराब करने' और 'छोटी बच्ची की तरह बिहेव' करने का आरोप लगाया गया. इस मीटिंग की वजह से बर्लिंग को दूसरा पैनिक अटैक आ गया. इसके बाद कंपनी ने उसे 8 और 9 अगस्त के लिए घर भेज दिया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












