
कंधे पर फेंकते हैं नमक, इसे मानते हैं अपशकुन! आखिर क्या-क्या टोटके करते हैं अरबपति डोनाल्ड ट्रंप?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप की आदतों के बारे में कई अजीबोगरीब और दिलचस्प बातें सामने आती रही हैं, जिन पर व्हाइट हाउस के गलियारों में हमेशा सुगबुगाहट होती है. आइए, जानते हैं उन पहलुओं को, जो दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति के बारे में कहे जाते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. उनकी आदतों के बारे में कई अजीबोगरीब और दिलचस्प बातें सामने आती रही हैं, जिन पर व्हाइट हाउस के गलियारों में हमेशा सुगबुगाहट होती है. आइए, जानते हैं उन पहलुओं को, जो दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति के बारे में कहे जाते हैं.
ट्रंप की जिंदगी में अंधविश्वास का गहरा असर है. उनके कई फैसलों में इसका साया रहता है. इसका दावा उनके पूर्व शीर्ष सलाहकार, कोरी लवांडोवस्की और डेविड बॉसी ने किया. उनकी किताब 'लेट ट्रंप बी ट्रंप: द इनसाइड स्टोरी ऑफ हिस राइज टू द प्रेसीडेंसी' में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है.
भविष्य की कल्पना से बचना
अपनी किताब में कोरी और डेविड बताते हैं कि ट्रंप कभी भविष्य के बारे में कल्पना नहीं करते, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करना बैड लक को न्योता देने जैसा होता है. यह बात तब और पुख्ता हो गई जब उन्होंने 2016 के चुनाव के नतीजों के बाद दी जाने वाली स्पीच भी तैयार नहीं की थी.
अंधविश्वास का असर यह भी था कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस ट्रांजिशन की कोई तैयारी नहीं की थी. उन्हें चुनावी जीत की संभावना नामुमकिन लगती थी, इसलिए उन्होंने ट्रांजिशन टीम को नजरअंदाज कर दिया. सत्ता संभालने की प्रक्रिया में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और सिर्फ चुनाव जीतने पर ध्यान केंद्रित किया.
नमक का टोटका

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












