
कंज्यूमर रोबोट्स ब्रैंड Milagrow के फाउंडर राजीव करवाल का कोरोना से निधन
AajTak
कंज्यूमर रोबोट्स ब्रैंड Milagrow के फाउंडर और चेयरमैन राजीव करवाल का बुधवार सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया. मौत से पहले करवाल करीब एक हफ्ते से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
कंज्यूमर रोबोट्स ब्रैंड Milagrow के फाउंडर और चेयरमैन राजीव करवाल का बुधवार सुबह कोरोना के चलते निधन हो गया. मौत से पहले करवाल करीब एक हफ्ते से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. करवाल इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स जगत में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे. साल 1997 में LG कॉर्प को भारत करवाल ही लाए थे. साथ ही वे रिलायंस रिटेल और Electrolux Kelvinator के CEO भी रहे थे. Milagrow की स्थापना 2007 में मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के लिए की गई थी और 2012 तक कंपनी ने रेसिडेंशियल और इंडस्ट्रियल यूज के लिए रोबोट्स बनाने शुरू कर दिए थे. कंपनी के रोबोट्स का कोरोना के समय भी बड़ा महत्व रहा है. क्योंकि, अस्पतालों ने डॉक्टरों की मदद के मिलाग्रो के ह्यूमनॉइड का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना इंफेक्शन से बचाने के लिए एम्स दिल्ली के एडवांस्ड COVID-19 वॉर्ड में पहले हॉस्पिटल ह्यूमनॉइड ELF को तैनात किया गया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












