
कंगाल होते पाकिस्तान को लग गया चूना... इमरान समर्थकों ने फूंक डाले 25 करोड़
AajTak
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसा के संबंध में 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 76 संदिग्धों को रावलपिंडी GHQ पर हुए हमले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है.
बीते हफ्ते पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. बड़ी संख्या में पाकिस्तान के विभिन्न शहरों की सड़कों पर उतरे पीटीआई समर्थकों ने जमकर उत्पात किया. सरकारी और निजी संपत्तियों को नष्ट किया गया. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आवास तक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया.
पुलिस ने इस हिंसा के संबंध में 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 76 संदिग्धों को रावलपिंडी GHQ पर हुए हमले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान पर ये प्रदर्शन भारी पड़े हैं. इन प्रदर्शनों में 25 करोड़ रुपये की निजी और सार्वजनिक संपत्तियां नष्ट हुई हैं.
रावलपिंडी पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारबंद शरारती तत्वों ने डीपीओ इंडस्ट्रियल एरिया में जमकर उत्पात मचाया. देश में तीन दिनों तक हुई हिंसा में रामना, तारनोल और सांगजनी पुलिस स्टेशनों पर फायरिंग भी की.
रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने 12 वाहनों और 34 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी जबकि एक एसएमजी राइफल, 12 बोर की एक राइफल, 42 एंटी राइट किट्स और तीन वायरलेस सेट शरारती तत्वों से छीन लिए गए. पुलिस ने अभी तक हिंसा मामले में 26 केस दर्ज किए हैं. पुलिस ने अभी तक 564 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जबकि 26 केस दर्ज किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए 564 लोगों में से 552 लोगों के नाम एफआईआर में नामजद हैं.
प्रदर्शनकारियों का उत्पात
प्रदर्शनकारियों ने सरकारी और निजी वाहनों में तोड़फोड़ की. कुल मिलाकर 12 वाहन और 34 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त की गई. हिंसा में 82 लोग घायल हुए हैं, जिनें एक एसपी, दो एएसपी और 11 एफसी अधिकारी शामिल हैं.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.










