
कंगना के विवादित ट्वीट पर पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट, कोर्ट ने पूछा- कितने लोग ट्विटर चलाते हैं?
AajTak
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी करते हुए कुछ ट्वीट किए थे, जिसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई थी.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किए गए विवादित ट्वीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी करते हुए कुछ ट्वीट किए थे, जिसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई थी. बुधवार को इसी मसले पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई, अब अदालत ने दिल्ली पुलिस ने एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनजिंदर सिरसा के वकील से पूछा कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है, तो वो आपके लिए इतना जरूरी क्यों है? कितने लोग हमारे देश में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं? अदालत में याचिकाकर्ता द्वारा कहा गया कि अगर कंगना रनौत कुछ ट्वीट करती हैं, तो वो मीडिया में भी प्रकाशित होता है. ऐसे में कंगना के द्वारा दिया गया ऐसा बयान सांप्रदायिक तनाव का कारण बन सकता है. हालांकि, कोर्ट ने फिर पूछा कि कितने लोग सोशल मीडिया पर हैं या अखबार पढ़ते हैं? आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत किसानों के आंदोलन के खिलाफ लगातार ट्विटर पर मुखर रही हैं. बीते साल 29 नवंबर, 4 दिसंबर और इस साल 2 फरवरी को कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट किया था और किसानों की तुलना आतंकवादियों से की थी. अब इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को की जाएगी. कंगना रनौत द्वारा किए गए इन ट्वीट के खिलाफ ही मनजिंदर सिरसा ने अदालत में याचिका दायर की है. अदालत से मांग की गई है कि कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत दी जाए. कंगना रनौत की ओर से किसान आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना आतंकवादियों से की गई थी, साथ ही पैसे लेकर आंदोलन में जाने का आरोप भी लगाया गया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











