
'कंगना की इमरजेंसी फिल्म पर लगे बैन', इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बॉडीगार्ड के बेटे सांसद सरबजीत सिंह खालसा की मांग
AajTak
कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में आ गई हैं. फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि फिल्म 'इमरजेंसी' सिख समुदाय को गलत तरह से दिखा रही है, जिसकी वजह से समाज में उनके खिलाफ नफरत फैल सकती है.
कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर विवादों में आ गई हैं. फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है. सरबजीत सिंह ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म 'इमरजेंसी' सिख समुदाय को गलत तरह से दिखती है, जिसकी वजह से समाज में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.
सरबजीत ने लिखी फेसबुक पोस्ट
सरबजीत सिंह खालसा ने लिखा, 'रिपोर्ट्स हैं कि नई फिल्म इमरजेंसी में सिखों का चित्रण गलत तरह से किया जा रहा है. इसकी वजह से डर है कि समाज में कानून व्यवस्था खराब हो सकती है. अगर सिखों को इस फिल्म में अलगाववादियों और आतंकवादियों के रूप में दिखाया गया है तो ये गहरी साजिश है. ये फिल्म सिखों के खिलाफ दूसरे देशों में नफरत फैलाने के लिए मनोवैज्ञानिक अटैक है, जिसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए और रोकना चाहिए.'
उन्होंने आगे लिखा, 'सिखों पर देश में होने वाले नफरत भरे हमलों की खबर अक्सर सामने आती है. ऐसे में ये फिल्म भी सिख समुदाय के खिलाफ नफरत को भड़काने का काम करेगी. सिख समुदाय ने इस देश के लिए बड़े बलिदान दिए हैं, जिन्होंने फिल्मों में पूरी तरह से दिखाया नहीं गया है. लेकिन सिखों को बदनाम करने की हर कोशिश यहां की जाति है. समादायिक सामंजस्य और कानूनी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आपत्तिजनक फिल्मों और गानों को बैन कर दिया जाना चाहिए. मैं हमेशा समाज में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता हूं.'
कौन हैं सरबजीत सिंह खालसा?
सरबजीत सिंह खालसा, बेअंत सिंह के बेटे हैं. बेअंत सिंह उन दो बॉडीगार्ड्स में से एक थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत उस समय प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











