
'और कुछ चाहिए...सीक्रेट गांजा?', फूड डिलीवरी एजेंट ने भेजा ऐसा मैसेज और फिर...
AajTak
एक फूड डिलीवरी एजेंट ने खाना पहुंचाने से पहले अपने कस्टमर को खास मैसेज किया जो कि वायरल हो गया. इसमें उसने कहा कि मैं आपना ऑर्डर लेकर पहुंच रहा हूं. क्या आपको और कुछ चाहिए जैसे सीक्रेट गांजा.
ऑनलाइन फूड डिलीवरी आम जीवन का अहम हिस्सा बन गई है. इसकी मदद के कभी भी कहीं भी थोड़ी ही देर में खाना पहुंच जाता है. इसमें डिलीवरी एजेंट्स का खास योगदान रहता है जो खराब मौसम में भी ग्राहक के ऑर्डर को समय पर पूरा करने के लिए लगन से काम करते हैं. हालांकि, एक डिलीवरी एजेंट ने तो हद ही कर दी.
'और कुछ चाहिए, जैसे कि सीक्रेट गांजा?'
वह कथित तौर पर एक कदम आगे ही बढ़ गया और ग्राहक से मैसेज किया- मैं आपका ऑर्डर लेकर आ रहा हूं- और कुछ चाहिए, जैसे कि सीक्रेट गांजा? साक्षी जैन नाम की ट्विटर यूजर ने अपने एक ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'तो मेरी रूममेट ने कल रात @zomato से एक ऑर्डर दिया था, और डिलीवरी बॉय ने उसे यह मैसेज भेजा.'' स्क्रीनशाॉट में डिलीवरी बॉय की चैट थी.
'कितना केयरिंग डिलीवरी एजेंट है'
यह ट्वीट वायरल हो गया है, जिसपर लोगों के मजेदार रिएक्शंस बाढ़ आ गई है, कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कहा कि कितना केयरिंग डिलीवरी एजेंट है. एक तीसरे ने कहा, ''ऐसे डिलीवरी वाले सबको मिले''. चौथे ने कहा, ''आधी रात 2 बजे ऑर्डर करें... आपको भी ऐसी पूछताछ मिल सकती है.''

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












