
और कितने लोगों को बनाया शिकार? आठ शादियां, 50 लाख की ठगी... 'दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी' कहने वाली महिला टीचर की कहानी कर देगी हैरान
AajTak
'मैं दूसरी पत्नी बनकर रह लूंगी...' इसी जुमले से शुरू होता था वह ट्रैप, जिसमें अब तक आठ पुरुष फंस चुके हैं. सोशल मीडिया के जरिए संपर्क, फिर लगाव और शादी की पेशकश... इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का सिलसिला. नागपुर की एक शिक्षिका की यह कहानी हैरान कर देने वाली है. आरोप है कि उसने आठ शादियां कर करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर डाली.
'मैं दूसरी पत्नी बनकर रह लूंगी...' इस मासूमियत भरे वादे की आड़ में नागपुर की एक महिला टीचर ने आठ पुरुषों से शादी की. इसके बाद करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर डाली. सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर वह खुद को तलाकशुदा बताती थी. इमोशनल रूप से कमजोर पुरुषों को फांस लेती थी. शादी के कुछ हफ्तों बाद ही झगड़े का बहाना बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू करती, और कोर्ट केस के नाम पर मोटी रकम वसूल कर गायब हो जाती. आखिरकार यह 'लुटेरी दुल्हन' पुलिस के हत्थे चढ़ गई है, जिससे चौंकाने वाली कहानी सामने आई है.
नागपुर की गिट्टीखदान पुलिस ने समिरा फातिमा को अरेस्ट किया है. वह उच्च शिक्षित है और शिक्षिका भी रह चुकी है. उसने आठ पुरुषों से शादी की, उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की ठगी कर ली.
समिरा फातिमा की ठगी का तरीका बेहद प्लानिंग के साथ चौंकाने वाला था. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी और खास तौर पर विवाहित या उम्रदराज पुरुषों को टारगेट करती थी. खुद को तलाकशुदा और अकेला बताती थी. वह इमोशनल अटैच होकर लोगों को फंसा लेती थी. बातचीत के बीच सिंपैथी के बाद वह शादी का प्रपोजल देती और कुछ ही दिनों में शादी कर लेती थी.
शादी के बाद शुरू होता था असली खेल
शादी के चंद दिनों बाद ही समिरा जानबूझकर झगड़े की स्थितियां पैदा करती थी. फिर अपने नए पति को यह कहकर धमकाना शुरू करती थी कि वह कोर्ट केस कर देगी या परिवार को बदनाम कर देगी. इन सब धमकियों के बीच वह 'सेटलमेंट' के नाम पर मोटी रकम ऐंठती थी. पीड़ितों ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह दबाव बनाती थी और रकम लेकर गायब हो जाती थी.
यह भी पढ़ें: सुहागरात से पहले लुटेरी दुल्हन को फरार करने की साजिश नाकाम, ग्रामीणों ने दोस्तों को पेड़ से बांधकर पीटा

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






