
'...और आज एक धमाका भी हो गया', प्रशांत विहार ब्लास्ट पर बोले केजरीवाल, गृह मंत्री शाह पर साधा निशाना
AajTak
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर के पास हुए तेज धमाकों को लेकर आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है.
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर के पास हुए तेज धमाकों को लेकर आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में मर्डर, रंगदारी, लूट और लगातार बढ़ते क्राइम से जनता पहले से ही डर के साये में है और गुरुवार को एक धमाका भी हो गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रशांत विहार में धमाका, मौके से मिला सफेद पाउडर
दिल्ली में आराम से और सुरक्षित जीने का सबको अधिकार है. गृहमंत्री अमित शाह जी, कृपया नींद से जागिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए.
11 से 12 बजे के बीच हुआ धमाका
धमाके के संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस पीआरओ, एडिशनल सीपी संजय कुमार त्यागी ने कहा कि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं. पुलिस बल और अन्य अन्य इकाइयां घटनास्थल पर हैं. विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है. अभी तक, कोई संदिग्ध नहीं मिला है. मामूली रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
त्यागी के मुताबिक सुबह 11:47 बजे प्रशांत विहार के बंसीवाला स्वीट के सामने विस्फोट और भीड़ के बारे में कॉल मिली. कॉल मिलने पर स्थानीय पुलिस, एफएसएल टीम, क्राइम टीम, फायर टेंडर और एम्बुलेंस तुरंत पीवीआर रोड, प्रशांत विहार में घटनास्थल पर पहुंची.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









