
'औरंगजेब मजहबी थे वो मंदिर ढहाकर मस्जिद नहीं बनाएंगे', ज्ञानवापी पर बोले वाराणसी के मुख्य इमाम
AajTak
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में ASI की टीम लगातार सर्वे कर रही है. रविवार को चौथे दिन भी टीम जांच के लिए पहुंची. यहां तीन लगातार तीन दिन से टीम सर्वे में जुटी है. आज दूसरे चरण का सर्वे होना है. ASI टीम आज मशीनों का भी इस्तेमाल करने वाली है. सर्वे में मुस्लिम पक्ष भी शामिल होगा. ज्ञानवापी के मुख्य इमाम ने आजतक से बातचीत की है.
ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तीन दिन की जांच पूरी कर ली है. शनिवार को लगातार दूसरे दिन ASI की टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंची और मस्जिद के केंद्रीय हॉल की जांच की ताकि यह पता लगाया जा सके कि 17वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण एक हिंदू मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया या नहीं. सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष के पांच सदस्य भी मौजूद रहे. रविवार को तीसरे दिन भी सर्वे टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंची है. इस पूरे मसले पर आजतक ने ज्ञानवापी के जनरल सेक्रेटरी और मुख्य इमाम मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने बातचीत की है.
ASI के सर्वे में क्या खास लगा?
- शनिवार को सर्वे का दूसरा दिन था. हम लोगों ने एएसआई का पूरा सहयोग किया है. हमारे कमेटी के जो लोग थे, जिन-जिनका नाम जिला प्रशासन की तरफ से आया था, उनमें कईयों ने जांच में सहयोग किया और शिरकत किया. दिनभर साथ में लगे रहे.
पिछले कोर्ट कमीशन के सर्वे और इस सर्वे में फर्क है?
- कोर्ट की तरफ से एएसआई को हिदायत दी गई है कि किसी भी चीज को टच नहीं करना है. कोई चीज तोड़फोड़ नहीं करनी है. सिर्फ वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी और बगैर टच किए हुए साइंटिफिक सर्वे कर रहे हैं. आज मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में सर्वे हुआ था. वहां पर पैमाइश की गई, उन्हें वहां जो भी फोटोग्राफ लेना था... जो भी मापना था वह सब उन्होंने किया. हम लोगों ने पूरा सहयोग किया. जहां तक मुस्लिम पक्ष के विरोध की बात है तो... हमारा विरोध था लेकिन वह सर्वे को लेकर नहीं था. सर्वे के जो तरीके अपनाए गए थे, पहले उसमें हमें ऐतराज था. जब हमारा एतराज पर ध्यान दिया गया और हमारी बात मान ली गई, जब सिस्टम के मुताबिक सब कुछ होने लगा तो हमने साथ दिया. आगे भी साथ देते रहेंगे.
तहखाना के कमरे को लेकर क्या कहेंगे?

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









