
'औरंगजेब को आदर्श मानने वाले MLA को यूपी भेजिए, ढंग से इलाज कर देंगे', अबू आजमी पर बरसे CM योगी
AajTak
सीएम योगी ने महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर सपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा उसे आदर्श मानती है जो भारत के लोगों पर जजिया लगाता था. ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए. पता नहीं उसका साथ देने की क्या मजबूरी है. ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश भेजना चाहिए, यहां ढंग से इलाज होता है.
यूपी विधान परिषद में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एकबार फिर महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र किया. साथ ही कुंभ पर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दुनिया भर की मीडिया ने महाकुंभ की तारीफ में कसीदे पढ़े. लेकिन कुछ लोगों को सिर्फ कमी ही दिखाई दी.
वहीं, सीएम योगी ने महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर सपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा उसे आदर्श मानती है जो भारत के लोगों पर जजिया लगाता था. ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए. पता नहीं उसका साथ देने की क्या मजबूरी है. ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश भेजना चाहिए, यहां ढंग से इलाज होता है.
सीएम ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है. इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है. औरंगजेब के पिता शाहजहां ने लिखा था- खुदा करे ऐसी औलाद किसी को न दे... आप जाइये शाहजहां की जीवनी पढ़ लीजिये. औरंगज़ेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था. वो भारत का इस्लामीकरण करने आया था. कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगजेब नही रखता.
अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने कहा कि 60 करोड़ से अधिक लोग कुंभ में आए लेकिन कोई आपराधिक घटना नहीं हुई. जाति-पाति का भेद मिट गया. महाकुंभ ने दिखा दिया कि पूरा देश एक है और यहां जातिवाद और क्षेत्रवाद की कोई जगह नहीं है.
बकौल सीएम योगी- हम अपने विचारों को मर्यादा में रहकर सदन में रखें, इससे बड़ी बात कुछ नहीं होती, सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने चर्चा में भाग लिया. यह वर्ष महत्वपूर्ण है. हम इसके साक्षी बन रहे हैं. महाकुंभ आज हर उस व्यक्ति के मन मस्तिष्क में छा गया है, जो लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा.
सीएम योगी ने कहा कि लोगों की अपनी भावनाएं हो सकती हैं, हम किसी पर अपनी बात थोप नहीं सकते. जब महाकुंभ हो रहा था तो कई पार्टियां, कई नेता थे जो अनर्गल प्रलाप कर रहे थे, लेकिन हम इनसे इतर मौन रहकर अपने दायित्व का निर्वाहन कर रहे थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










