
ओ Milton यहां मत आना... तूफान का खौफ, दीवार पर ऐसे नारे लिख घर छोड़कर भाग रहे अमेरिकी
AajTak
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर 'मिल्टन, यहां मत आना' जैसे मैसेज लिखकर तूफान के खौफ में घर छोड़ दिए हैं. मेक्सिको में भी लोग तूफान से बचने की तैयारी कर रहे हैं, और अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्लोरिडा के लिए इमरजेंसी का भी ऐलान किया है.
अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में घरों की दीवारों पर 'Go Away Milton' के नारे ने सभी का ध्यान खींचा है. यह हालात राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' की याद दिलाती है, जिसमें लोग भूतों से बचने के लिए दीवारों पर इस तरह के मैसेज लिखते हैं. चक्रवात मिल्टन का असर फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.
इस क्षेत्र में हाल ही में तूफान हेलन ने कहर बरपाया था, और दो साल पहले आए चक्रवात इयान ने भी काफी तबाही मचाई थी, जिससे शहर उबरने की कोशिश ही कर रहा था कि अब एक और चक्रवात ने दस्तक दे दी है. मिल्टन, जो पहले कैटेगरी 5 का तूफान था, अब कैटेगरी 4 में रखा गया है, लेकिन फिर भी यह फ्लोरिडा राज्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन से 50 से ज्यादा लोगों की मौत, मेक्सिको में 'जॉन' का कहर
8-12 फीट उठ सकती हैं तूफानी लहरें
लोकल मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात मिल्टन से 8-12 फीट या 2.4 से 3.6 मीटर तक तूफानी लहरें उठ सकती हैं. इस हाई अलर्ट के बीच कि फ्लोरिडा में गल्फ कोस्ट और आसपास रहने वाले लोगों को खाली करने का आदेश दिया गया है. रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं.
टाम्पा बे क्षेत्र में ज्यादा खतरा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











