
'ओवैसी राष्ट्रवादी भले ही न हों, मगर देशभक्त हैं,' AIMIM सांसद पर फायरिंग के बाद बोले BJP MP
AajTak
सांसद ओवैसी पर हमले की आलोचना करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा है कि कट्टरवादी सोच का व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है. उन्होंने कहा कि ओवैसी के तर्कों का प्रखरता से जवाब देना चाहिए न कि उनपर हमला करना चाहिए.
Aimim सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर फायरिंग की घटना की सभी ने कड़ी निंदा की है. सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी इस घटना की निंदा की है और कहा है कि केवल तर्कहीन कट्टरपंथी ही सांसद ओवैसी की हत्या करना चाहेंगे. स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि ओवैसी राष्ट्रवादी न होते हुए भी देशभक्त हैं. Only irrational fanatics would want to assassinate Owaisi MP. Owaisi is a patriot even if he is not a nationalist. The difference is that Owaisi will defend our country but he does accept Hindu Muslim DNA is the same. We must meet his articulate arguments and not by barbarism

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











